Meena Kumari के रोल के लिए पक्की हो गई Kiara Advani? फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी

Meena Kumari Biopic: मीना कुमारी की बायोपिक ‘कमाल और मीना’ की कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कियारा आडवाणी का नाम चर्चा में है, वहीं निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कास्ट फाइनल होने की पुष्टि की है।

Meena Kumari Biopic: दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) की बायोपिक ‘कमाल और मीना’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर लंबे समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। खास तौर पर मीना कुमारी के किरदार के लिए कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम चर्चा में है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने ‘कमाल और मीना’ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की मुख्य कास्ट फाइनल हो चुकी है, लेकिन कलाकारों के नाम बताने से फिलहाल इनकार किया है। ऐसे में कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ammy Virk Firing News: पिता कुलजीत सिंह ने किया दावा- ‘न एमी विर्क पर गोली चली, न गाड़ी पर’)

meena kumari biopic

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram-IMDb)

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर आया अपडेट

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की आने वाली पीरियड बायोपिक ‘कमाल और मीना’ की कास्टिंग को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही है। खबरों में कियारा आडवाणी का नाम दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी के किरदार के लिए सामने आ रहा है। हालांकि, निर्देशक ने अभी तक कलाकारों के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। उन्होंने इतना जरूर बताया है कि फिल्म की मुख्य कास्ट फाइनल हो चुकी है। निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा अब मीना कुमारी और फिल्ममेकर कमाल अमरोही के रिश्ते की कहानी पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। ‘मिड-डे’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म के मुख्य कलाकार इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह चुके हैं।

End of Feed