बॉलीवुड

Siddhant Chaturvedi Birthday: सिद्धांत चतुर्वेदी-दीपिका पादुकोण के किसिंग सीन पर जब नहीं हुआ एक्टर के चाचा को भरोसा, कॉल लगाकर पूछा 'क्या तुमने सच में...'

Siddhant Chaturvedi Birthday: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ा दिलचस्प किस्सा जानते हैं। एक्टर ने दीपिका पादुकोण से जुड़े इस किस्से को खुद सुनाया था।

Image

Siddhant Chaturvedi- Deepika Padukone (credit Pic: Instagram)

Siddhant Chaturvedi Birthday: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का आज जन्मदिन है। एक्टर अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने कम समय में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर को फैंस सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यूपी के छोटे से गांवव बलिया से आया ये लड़का इंडस्ट्री का बड़ा सितारा बन गया है। ग्लैमर से भरी इस चकाचौंध वाली दुनिया में अपने सपनों को पूरा करना आसान नहीं होता है। आज हम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की बात कर रहे हैं। एक्टर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की हैं। एक्टर ने एक दो नहीं बल्कि 5 सालों तक लगातार ऑडिशन दिए थे। तब कही जाकर 'इनसाइड ऐज' में सिद्धांत को मौका मिला था।

इसके बाद एक्टर ने रणवीर सिंह के साथ 'गली बॉय' में नजर आए थे। गली बॉय में एक्टर का रोल भले ही छोटा था लेकिन दमदार एक्टिंग की थी। फिल्म में उनके साथ रणवीर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे।

'गली बॉय' से मिली पहचान

Siddhant Gully Boy

Siddhant Gully Boy

अपने टैलेंट की वजह से ही एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ 'गहराइयां' में नजर आए थे। 'गहराइयां' में एक्टर ने दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस किया था। 'गहराइयां' में सिद्धांत और दीपिका के रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा अपने इंटरव्यू में सुनाया था।

दीपिका संग दिया था किसिंग सीन

Siddhant and Deepika

Siddhant and Deepika

एक्टर ने बताया था कि मैं यूपी के छोटे से गांव बलिया से आता हूं। यहां तो चलो अलग बात है। लेकिन वहां तक ये बात पहुंच जाती है तो बहुत बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा जब मेरी फिल्म गली बॉय आयी थी तो भी लोगों ने देखा था। अपना टाइम आएगा गाना बहुत हिट हुआ था। एक्टर ने बताया कि जब फिल्म रिलीज होने के बाद मैं बलिया गया तो लोग माला वाला लेकर आ गए। उस समय मुझे लगा कि मैंने कुछ कर लिया है। इसके बाद 'गहराइयां' फिल्म आई।

दीपिका संग किसिंग सीन देख चौंक गए थे चाचा

Siddhant Chaturvedi

Siddhant Chaturvedi (credit Pic: Instagram)

इसके बाद मेरे गांव से एक चाचा जी का कॉल आया था पापा को। यार एक बात बताओ जो ट्रेलर में दिख रहा था दीपिका और सिद्धांत किस कर रहे हैं। वो सच में हुआ था या बीच में कोई शीशा रखा हुआ था। सिद्धांत के पापा ने कहा कि अब मैं इस बात का क्या जवाब दूं। आपको बता दें गहराइयां को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

सिद्धांत भले ही बड़े एक्टर बन गए हैं। लेकिन आज भी वो अपने गांव से जुड़े हुए हैं। वो अक्सर अपने गांव जाते हैं। वहां के लोगों से मिलते हैं। सिद्धांत बॉलीवुड पार्टीज में ज्यादा नजर नहीं आते हैं। एक्टर अपने क्लोज फ्रेंड के साथ हर सक्सेस को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article