Siddhant Chaturvedi-Triptii Dimri's 'Dhadak 2': बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' 1 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों ने 'धड़क 2' की जमकर तारीफ की थी। सभी ने इस मूवी को बेहद शानदार बताया। चारोंओर से तारीफ मिलने के बाद भी सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर सोमावर के दिन संघर्ष कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' की गिरती कमाई को देखने के बाद अब मेकर्स ने 'धड़क 2' की टिकट के दाम घटा दिए हैं। आइए जानते हैं आज यानी मंगलवार के दिन 'धड़क 2' की टिकट को आप कितने रुपये में खरीद पाएंगे।
Pic Credit: IMDb
कम हो गए 'धड़क 2' के टिकट के दाम
रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' की टिकट के प्राइस को निर्माताओं ने घटा दिया है। प्रोडक्शन ने आज के दिन लोगों के लिए वन-डे टिकट ऑफर दिया है। 5 अगस्त के दिन 'धड़क 2' को केवल 99 रुपये में आप देख पाएंगे। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि टिकट के दाम कम होने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग 'धड़क 2' को सिनेमाघरों में देखने जाएंगे।
'धड़क 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी 4 दिनों में 14.31 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। चिंता की बात यह है कि सोमवार के दिन 'धड़क 2' ने 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बेहद ही निराशाजनक है। चौथे दिन की कमाई में 66% का ड्राप देखा गया है। यह आंकड़े ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
