बॉलीवुड

सिद्धांत चतुर्वेदी का अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से हुआ ब्रेकअप, 2 साल से रिलेशनशिप में था कपल!

सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और नव्या नेवली नंदा (Navya Naveli Nanda) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन कभी अपने लिंकअप की खबरों पर चुप्पी भी नहीं तोड़ी थी। अब कपल का ब्रेकअप हो गया है।

Image

Siddhant chaturvedi-Navya Naveli (credit Pic: Instagram)

सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल अक्सर डिनर डेट और वेकेशन पर साथ में स्पॉट होता है। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी कंफर्म नहीं किया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नव्या और सिद्धांत का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया और अच्छे दोस्त बनकर रहने का फैसला किया है। साल 2022 में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी।

नव्या और सिद्धांत ने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। फैंस ने ऐसा नोटिस किया है कि दोनों अब पहले की तरह नजर नहीं आते हैं। साल 2022 में जब नव्या और सिद्दांत ऋषिकेस में साथ में स्पॉट हुए थे। उस दौरान नव्या ने अपनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि नव्या और सिद्धांत की फोटो के बीच फैंस ने कनेक्शन ढूंढ ही लिया था। नए साल पर भी सिद्धांत ने स्पेशल पर्सन के लिए स्पेशल नोट लिखा था।

2 साल बाद अलग हुए नव्या-सिद्धांत

एक्टर के इस नोट पर नव्या ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी बनाई थी। लेकिन बाद में डिलीट कर दिया था। नव्या और सिद्धांत ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क 2 में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धांत के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article