'मैं जिंदा हूं...', श्रेयस तलपड़े की मौत की उड़ी अफवाह, ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए बोले- मैं नहीं चाहूंगा आपके साथ..

एक्टर श्रेयस तलपड़े की मौत की अफवाह इंटरनेट पर उड़ी थी। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा। इसी के साथ एक्टर ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है। एक्टर ने कहा कि आपका ये जोक मेरे परिवार के लिए परेशान करने वाला है।

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि एक्टर की मौत हो गई है। इस खबर को पढ़ने के बाद फैंस शॉक हो गए। अब इस खबर पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है। श्रेयस ने इंस्टाग्राम पर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया है कि वो जिंदा है। उनकी मौत को लेकर उड़ रही हैं खबरें झूठी है। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं आप सभी को आश्वासन देना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं। खश हूं और हेल्दी हूं। मुझे पता चला कि एक पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि मैं मर चुका हूं। मैं जानता हूं मजाक अपनी जगह है। लेकिन जब इसका गलत इस्तेमाल होता है तो ये नुकसान पहुंचाता है। इसे किसी ने एक जोक की तरह शुरू किया होगा। लेकिन इस वजह से मेरे परिवार वाले, मेरी परवाह करने वालों को परेशानी हो रही है। ये उनके इमोशंस के साथ खिलवाड़ है।

End of Feed