बॉलीवुड

Stree 2 की Success Party में तमन्ना भाटिया ने किया 'आज की रात' पर धमाकेदार डांस, बायफ्रेंड विजय वर्मा ने बजाई सीटी

Tamannaah Bhatia dances on Aaj Ki Raat: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने स्त्री 2 (Stree 2) की सक्सेस पार्टी में अपने हिट सॉन्ग 'आज की रात' पर धमाकेदार डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय वर्मा सीटी बजाते दिख रहे हैं।

Image

Tamannaah Bhatia dances on Aaj Ki Raat

Tamannaah Bhatia dances on Aaj Ki Raat: अमर कौशिक की ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी में कई सितारे नजर आए हैं। अब सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। एक्स पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपनी को स्टार श्रद्धा कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में, ब्लैक आउटफिट में तमन्ना भाटिया काफी प्यारी लग रही हैं। वह स्त्री 2 के अपने गाने आज की रात पर डांस करती नजर आ रही हैं। तमन्ना अपने स्टेप्स से डांस फ्लोर पर माजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं, उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता विजय वर्मा भी सीटी बजाते नजर आते हैं। इसके बाद वह स्त्री 2 की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को डांस फ्लोर पर बुलाती हैं और साथ में डांस करने लगती हैं।

वीडियो में राधिका मदान के साथ फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा भी तमन्ना और बाकी लोगों के साथ डास करते हैं। स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। स्त्री 2 के मेकर्स और मैडॉक फिल्म्स के मालिक दिनेश विजान भी पार्टी में नजर आ रहे हैं। पार्टी में एक केक पर लाइन 'वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है' लिखी हुई थी।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म, जिसे 15 अगस्त को खेल खेल में और वेदा के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म ने जबरदस्त कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article