बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि एक्टर की मौत हो गई है। इस खबर को पढ़ने के बाद फैंस शॉक हो गए। अब इस खबर पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है। श्रेयस ने इंस्टाग्राम पर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया है कि वो जिंदा है। उनकी मौत को लेकर उड़ रही हैं खबरें झूठी है। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं आप सभी को आश्वासन देना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं। खश हूं और हेल्दी हूं। मुझे पता चला कि एक पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि मैं मर चुका हूं। मैं जानता हूं मजाक अपनी जगह है। लेकिन जब इसका गलत इस्तेमाल होता है तो ये नुकसान पहुंचाता है। इसे किसी ने एक जोक की तरह शुरू किया होगा। लेकिन इस वजह से मेरे परिवार वाले, मेरी परवाह करने वालों को परेशानी हो रही है। ये उनके इमोशंस के साथ खिलवाड़ है।
एक्टर ने अपनी मौत की खबर पर दिया रिएक्शन
एक्टर ने आगे लिखा, मैं छोटी बेटी हर दिन स्कूल जाती है। वो पहले से ही मेरी तबीयत को लेकर परेशान रहती है। वो मुझसे लगातार सवाल पूछती है। मेरी हेल्थ को लेकर आश्वासन मांगती है। इस गलत खबर ने सबको और डरा दिया है। वह अपने स्कूल टीचर्स और दोस्तों से सवाल करने लगी है। जो लोग मेरी मौत की उड़ खबर को बढ़ावा दे रहे हैं मैं उनके रुकने के को कहूंगा। कई लोग ने मेरी तबीयत को लेकर प्रार्थना की थी। ये ह्यूमर उनकी भावनाओं को आहत करता है। ये मेरे परिवार और शुभचिंतकों को परेशान करने वाला ह्यूमर है।
