श्रेया घोषाल के कटक कॉन्सर्ट में पैदा हो गए थे भगदड़ जैसे हालत, दो शख्स बेहोश एक हुआ घायल

Shreya Ghoshal Cuttack Live Concert: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का बीते दिन ओडिशा के कटक शहर में लाइव कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान श्रेया की मधुर आवाज सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ आई और हालत बद से बत्तर हो गए। कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालत हो गए जिसमें कई लोगों के बेहोश और घायल होने की खबर मिली।

Shreya Ghoshal Cuttack Live Concert: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी मधुर आवाज से जादू चला देने वाली श्रेया घोषाल के फैंस सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेश में भी काफी है। श्रेया की आवाज इस समय भारत के टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल होती है। ऐसी कोई बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म ना हो जिसमें श्रेया की आवाज ना हो। बीते दिन श्रेया ओडिशा के कटक शहर पहुंची थी जहां उनका एक लाइव कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान श्रेया की आवाज सुनने के लिए भीड़ तो उमड़ आई लेकिन अपने साथ भगदड़ जैसे हालत भी लेकर आ गई। श्रेया के कॉन्सर्ट के दौरान लोग बेहोश और घायल भी हुए पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Shreya Ghoshal Cuttack Live Concert

Image Source: Shreya Ghoshal Instagram

पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार कटक के जिला प्रसाशन ने जानकारी दी की सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के लाइव कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग आ पहुंचे। इस दौरान लोग मंच की तरफ गिरने लगे तो कॉन्सर्ट कुछ समय के लिए रोक दिया गया। भीड़ के कारण कॉन्सर्ट में भगड़द जैसे हालत पैदा हो गए थे लेकिन सही समय पर पुलिस वहां या पहुंची। पुलिस के आने से भीड़ पर काबू पाया गया और कुछ देर के लिए बंद हुआ कॉन्सर्ट वापिस शुरू किया। इस भीड़ के कारण दो लोग महिला समेत बेहोश हुए तो एक शख्स के घायल होने की खबर है। इस कॉन्सर्ट में इतनी भीड़ थी की लोगों को सांस लेने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी। हालांकि राहत की बात ये है कि कोई भी बुरे तरीके से घायल नहीं हुआ और हालत सामान्य हो गए।

End of Feed