बॉलीवुड

Satyaprem Ki Katha Full Movie Leaked Online: रिलीज के चंद घंटों बाद ही लीक हुई 'सत्यप्रेम की कथा, क्या अब फिल्म की कमाई पर पड़ेगा असर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 10:09 AM IST

Satyaprem Ki Katha Full Movie Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। अब फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है की रिलीज होने के चंद घंटो बाद ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लीक हो गई है।

Image

Satyaprem Ki Katha Full Movie Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। अब फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है की रिलीज होने के चंद घंटो बाद ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लीक हो गई है।

Satyaprem Ki Katha Full Movie Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। हालांकि ‘सत्यप्रेम की कथा’ के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर कुछ पायरेटेड वेबसाइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

साजिद नाडियावाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (SatyaPrem Ki Katha) से मेकर्स को काफी उम्मीद हैं। फिल्म के ओपनिंग डे पर शानदार रिकॉर्ड करने की भविष्यवाणी की जा रही है। हालांकि रिलीज के चंद घंटे बाद ही ये फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) स्टारर फिल्म एचडी प्रिंट में पायरेटेड वेबसाइट्स तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, मूवीरुल्ज़ और कई ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइट्स पर ऑनलाइन मौजूद हैं। हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म न केवल देखने के लिए बल्कि डाउनलोड करने के लिए भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म के लीक होने के कारण मेकर्स को काफी बड़ा झटका लगा है। लीक होने के कारण फिल्म के बिजनेस पर काफी अच्छा खासा असर भी पड़ सकता है। फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाई गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ के बीच में कमाई कर सकती है। अब देखना ये होगा की कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म भूल भूलिया 2 का कमाई में रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। जानकरी के लिए बता दें की भूल भुलैया ने पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस किया था और लाइफटाइम में 185 करोड़ की कमाई की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article