श्रद्धा कपूर आज अपना 38 जन्मदिन मना रही हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सात फेरे ले लेंगी। कुछ दिनों पहले राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राहुल मोदी रोमांटिक अंदाज में श्रद्धा कपूर को पकड़े नजर आ रहे हैं।
Shraddha Kapoor
रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में श्रद्धा कपूर कार में कहीं जा रही थी, उसी दौरान पैपराज़ी की नजर उनके वॉलपेपर पर पड़ गई। इस वॉलपेपर में श्रद्धा कपूर एक मिरर सेल्फी में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ नजर आ रही है। ये फोटो काफी ज्यादा खास है क्योंकि इस फोटो में राहुल मोदी ने श्रद्धा को अपनी बाहों में कसकर पकड़ा हुआ है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर ये अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस वॉलपेपर के साथ फैंस इस बात को पक्का मान रहे हैं और ये अनुमान लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी कर सकती है।
श्रद्धा ने जानबूझकर दिखाया वॉलपेपर
वॉलपेपर की फोटो वायरल होने के बाद एक यूजर ने कहा-" लगता है वे जल्द ही शादी करने वाले हैं।” दूसरे ने लिखा-“कौन है वो श्रद्धा का मंगेतर?” तीसरे ने लिखा-"शादी जल्द ही होगी। चौथे ने लिखा-“उसने जानबूझकर अपने रिश्ते की पुष्टि की है। पांचवें ने श्रद्धा पर सुर्खियां बटोरने के लिए जानबूझकर अपना वॉलपेपर दिखाने का आरोप लगाया है। वहीं एक ने राहुल से पूछा-"भाई कौन से मंदिर जाते थे।"
राहुल मोदी की फेमस फिल्म
राहुल फिल्म निर्माता लव रंजन की लव फिल्म्स से जुड़े स्कईनराइटर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। राहुल तू झूठी मैं मक्कार (2023) का भी हिस्सा रहेल थे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी नजर आई थी। राहुल प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए भी जाने जाते हैं।
