बॉलीवुड के इस हैंड्सम हंक को Shraddha Kapoor ने किया था प्रपोज, एक्टर ने यह कारण देकर तोड़ा था दिल

Shraddha Kapoor on Proposing Bollywood Actor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की कैसे बॉलीवुड के एक एक्टर को उन्होंने प्रपोज किया था। लेकिन कहानी में तब ट्विस्ट आया जब उसी एक्टर ने कहा की वह लड़कियों को पसंद नहीं करते हैं।

Shraddha Kapoor on Proposing Bollywood Actor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में बड़े परदे पर रिलीज हुई है जो ताबड़तोड़ कमाई कर रिकार्ड तोड़ रही है। स्त्री 2 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और आज भी 19 अगस्त को सारे सिनेमाघर फिल्म के चलते भरे हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बचपन से जुड़ा एक ऐसा खुलसा किया जो काफी शाकींग हैं। एक्ट्रेस ने बताया की उन्होंने बचपन में बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर को प्रोपॉज किया था लेकिन उन्हे रीजेक्शन झेलना पड़ा।

Shraddha Kapoor Proposed Varun Dhawan in childhood

एक इंटरव्यू में स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने बताया की बचपन में उन्होंने वरुण धवन (Varun Dhawan) को प्रोपॉज किया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि हम हमारे डैड्स के शूट पर गए थे। मुझे बचपन में वरुण पे छोटा सा क्रश था।”हम पहाड़ की चोटी पर चले गए, वहां पर खेलते-खेलते गए। मैंने बोला, 'मैं एक बात बोलूंगी वरुण, मैं उल्टा बोलूंगी तो आप उसका मतलब समझ जाना।' मैंने बोला, 'यू लव आई।' उसने बोला, 'मुझे लड़कियां पसंद नहीं हैं।' और वो भाग के चला गया।' यह सुन सभी हैरान रह गए असल जिंदगी में अब दोनों इंडस्ट्री के बेस्टफरेंड हैं।

End of Feed