Saif Ali Khan in Race 4: रेस फ्रैंचाइज़ एक्शन थ्रिलर जोनर में सबकी फेवरेट बनी हुई है। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फ्रैंचाइज़ी के एक्शन, म्यूजिक और ट्विस्ट और टर्न ने सभी के दिलों पर राज कर लिया था। रेस और रेस 2 के सुपरहिट होने के बाद फिल्म की तीसरा पार्ट यानी रेस 3 दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान को सलमान खान ने रिप्लेस कर दिया था। फिल्म कहानी और ट्विस्ट एंड टर्न दोनों ही मामलों में फीकी साबित हुई थी।
जिसके बाद से ही फैंस रेस फ्रेंचाइजी में सैफ अली खान की वापसी की ही मांग कर रहे हैं, जो अब होता भी नजर आ रहा है। अब फिल्ममेकर रमेश तौरानी इस फ्रेचाइंजी में एक बार फिर सैफ अली खान की वापसी करवाने वाले हैं, जो लगभग तय हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्किप्ट फाइनल है और फिल्म अगले साल ऑन प्लोर जाने वाली है।
रेस फ्रेंचाइजी में हुई सैफ अली खान की वापसी
फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने पिंकविला को बताया, 'सैफ अली खान रेस 4 के साथ रेस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। सैफ पिछले कुछ समय से रमेश तौरानी के साथ रेस 4 पर बात कर रहे हैं और दोनों आखिरकार फ्रेंचाइजी को फिर से शुरू करने के लिए सहमत हो गए हैं। रेस 4 के साथ एक्टर भी इस फ्रेचाइजी के अगले पार्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रमेश तौरानी फिल्म को 2025 में फ्लोर पर ले जाना चाहते है।'
