बॉलीवुड

बॉलीवुड को अलविदा कहने वाले हैं Aamir Khan? रिया चक्रवर्ती संग बात करते हुए निकले आंसू, बोले- 'मुझे फिल्मों से दूर..'

Is Aamir Khan about to Leave Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने बॉलीवुड को अलदिवा कहने को लेकर अब एक बड़ा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर एक्टर फिल्म इंडस्ट्री को क्यों छोड़ना चाहते हैं।

Image

Aamir Khan on Leaving Bollywood

Is Aamir Khan about to Leave Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने शो चैप्टर 2 का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया है और इस बार एक्ट्रेस बॉलीवुड के 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। प्रोमो में स्टारडम, फिल्मों, थेरेपी और दुखों से निपटने के तरीकों जैसी चीजों पर बात होती दिख रही है। आमिर खान से पहले शो में एक्स मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी रिया के चैट शो में नजर आई थीं।

प्रोमो में रिया सुपरस्टार के लुक की तारीफ करती नजर आ रही हैं। इसके बाद आमिर ने ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान को 'गुड लुकिंग' कहा। वह कहते हैं, 'ऋतिक हैंडसम हैं, सलमान हैंडसम हैं, शाहरुख वाकई हैंडसम हैं लेकिन मैं…' रिया बीच में बोलती हैं और कहती हैं, 'आप भी हैंडसम हैं। मुझे लगता है कि पूरा देश एक बार के लिए मुझसे सहमत होगा। 'लोग मेरे फैशन का मज़ाक उड़ाते हैं।'

'मैं फिल्मों से दूर जाना चाहता हूं'

प्रोमो में आमिर खान को किसी बात को याद करते हुए रोते हुए भी देखा जा सकता है। वह कहते हैं, 'वहां से मेरा चैप्टर 2 शुरू हुआ...' वीडियो में आमिर भी रिया के जज्बे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता कहते हैं, 'आपने बहुत साहस दिखाया है, रिया।' इसके बाद एक्टरफिल्मों से दूर जाने की इच्छा जताते हैं, जिसके बारे में रिया कहती हैं, 'झूठ'। अब लोग आमिर खान को यह कहता हुआ सुनकर काफी हैरानी जता रहे हैं। फैंस को समझ नहीं आ रहा कि आखिर आमिर फिल्मों से दूर क्यों जाना चाहते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article