श्रद्धा कपूर को हुई 'सैयारा' से आशिकी, फिल्म के इस सीन को 5 बार देख सकती है एक्ट्रेस

Shraddha Kapoor Review Saiyaara: जिस डायरेक्टर ने श्रद्धा कपूर( Sharddha Kapoor ) को करियर का ब्रेक दिया आज उसी डायरेक्टर ने अहान पांडे को स्टार बना दिया। श्रद्धा कपूर ने जब ये मूवी देखी तो उन्हें कैसी लगी। आइए बताते हैं श्रद्धा कपूर ने सैयारा के बारे में क्या कहा

Shraddha Kapoor Review Saiyaara: अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा( Aneet Padda) स्टार मूवी सैयारा इन दिनों हर जगह छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं और ये दर्शकों के जहन में बस गई है। आम जनता तो इसकी तारीफ कर ही रही है साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को ये बेहद पसंद आ रही है। आशिकी 2 एक्टर्स श्रद्धा कपूर ने सैयारा देखी और फैंस के साथ अपने दिल की बात रखी। श्रद्धा कपूर को ये मूवी इतनी पसंद आई कि वो इसे 5 बार भी देख सकती हैं। आइए बताते हैं श्रद्धा कपूर ने सैयारा के बारे में क्या कहा

Shraddha Kapoor Review Saiyaara

Image source: shraddha kapoor instagram

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) ने सैयारा देखी और अपना असल अनुभव फैंस के साथ शेयर किया। फिल्म से एक फोटो लेकर श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा 'सैयारा से आशिकी हो गई यार" इस फोटो में श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor ) ने अहान पांडे( Ahaan Pandey) -अनीत पड्डा( Aneet Padda) और मोहित सूरी को टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें श्रद्धा ने फिल्म का खुलकर रिव्यू किया। श्रद्धा ने लिखा" pure drama, pure cinema and pure magic" इतने इमोशन बहुत टाइम बाद फ़ील किए। फिल्म की फोटो लेकर लिखा- 'इस मोमेंट के लिए 5 बार देखूँगी'। श्रद्धा कपूर के ऐसे रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि उन्हें फिल्म कुछ ज्यादा ही पसंद आई।

End of Feed