बॉलीवुड

यूरीन पीने वाले बयान पर ट्रोल करने वालों को परेश रावल ने दिया जवाब, बोलें- उन्हें नहीं दिया इसलिए.....

Paresh Rawal React on Trollers: अभिनेता परेश रावल जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं कभी कोई बात पीठ पीछे नहीं कहते। यही कारण है कि उनके दिए हुए बयान चर्चा में बन जाते हैं। जब उन्होंने खुद का पेशाब पीने की बात की तो लोगों को यह विश्वास नहीं हुआ। अब एक्टर ने दोबारा से इसपर बात की है

Image

Image Source: Reddit Fan Page

Paresh Rawal React on Trollers: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल( Paresh Rawal) इन दिनों फिल्म निकिता रॉय ( Nikita Roy) में नजर आ रहे हैं। उनकी ये मूवी सिनेमाघरों में लगी हुई है। कुछ दिन पहले एक्टर ने एक ऐसा बयान दिया था जिसने हर जगह हंगामा कर दिया था। परेश रावल ने बताया था कि घुटने की चोट ठीक करने के लिए उन्होंने अपना ही पेशाब पीया था। इस बयान के बाद परेश रावल को लोगों ने जमकर ट्रोल किया साथ ही मजाक भी बनाया। अब एक्टर ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। परेश ने ट्रोल करने वाले लोगों पर रिएक्ट करते हुए अपनी बात कही

बॉलीवुड हंगामा से एक बातचीत में परेश रावल( Paresh Rawal) ने उन लोगों का जवाब दिया जिन्होंने यूरीन पीने वाले बयान पर एक्टर को ट्रोल किया था। परेश ने कहा कि "मैंने उन लोगों को नहीं दिया.... हैं ना...इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं" वो यह कहना चाह रहे हैं कि उन्हें भी देना था। एक्टर आगे कहते हैं कि लोग राई का पहाड़ बना देने हैं। मैंने तो 40 साल पहले की बात बताई थी कि मैंने घुटने की चोट के लिए अपना पेशाब पिया, इस बात को इतना बढ़ाया जा रहा है। जिसे जो समझना है समझें।

किसके कहने पर पिया यूरीन

परेश रावल ( Paresh Rawal) ने बताया था कि वीरू देवगन ( अजय देवगन के पिता) जब उनसे हॉस्पिटल में मिलने आए तब उन्होंने कहा था कि मैं रोज सुबह अपना पेशाब पीऊँ क्योंकि फाइटर ऐसा ही करते हैं। मैंने उनकी सलाह मानी और वैसा ही किया। 15 दिन के अंदर मेरी चोट ठिक हो गई थी जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। विवादों के बाद परेश ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article