बॉलीवुड

War 2 Trailer Update: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज हो रहा है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर का ट्रेलर

War 2 Trailer Update: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'वॉर 2' (War 2) के ट्रेलर लॉन्च की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं इस मूवी का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

Image

Pic Credit: X/yrf

War 2 Trailer Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म 'वॉर 2' (War 2) के ट्रेलर का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। इस मूवी में ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) से होने जा रही है। कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज करने के लिए किस दिन को चुना है।

आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ ने एक्स अकाउंट पर बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 'वॉर 2' का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाला है। 'वॉर 2' हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा में भी 14 अगस्त के दिन रिलीज होगा। फैन्स को 'वॉर 2' का ट्रेलर देखने के लिए 25 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा।

'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी अहम रोल में दिखाई देंगी। 'वॉर 2' के टीजर में कियारा आडवाणी का बिकिनी अवतार देखने को मिला था। वहीं दूसरी ओर बाद में रिलीज किए पोस्टर में कियारा आडवाणी का एक्शन लुक देखने को मिला था। बताते चलें 'वॉर 2' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। इस मूवी में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में वाणी कपूर भी थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article