Shraddha Kapoor on Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। श्रद्धा कपूर की इन फिल्मों को लेकर अपडेट भी सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबका ध्यान एक्ट्रेस की तरफ खींच लिया।
Image Source: Reddit
बॉयफ्रेंड संग फिल्म करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। जिसकी वजह श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा कि 'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं, लेकिन अभी तक उसका अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। तो मैं उसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगी। उस फिल्म की जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगी। इसके बाद मैं राहुल (Rahul Mody) की फिल्म कर रही हूं। उसके बारे में मैं बिदांस बात कर सकती हूं, वो मेरा क्या ही कर लेंगे। ये स्टार्टअप की दुनिया की फिल्म है। इसमें मेरा एकदम नया और चैलेंजिंग है।' इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर का ये वीडियो एक्स पर खूब वायरल हो रहा है।
श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी की लव स्टोरी
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के बीच प्यार की लव स्टोरी 2023 में आई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi main makkar)' के सेट पर शुरू हुई थी। 2024 की शुरुआत में उन्हें पहली बार डिनर डेट पर साथ देखा गया, जिसके बाद से डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने राहुल मोदी को एक वीडियो में टैग किया था, जिसके बाद दोनों का अफेयर ऑफिशियल हो गया।
