बॉलीवुड में एक दौर था जब स्टार्स अपने रोमांटिक रिश्तों को छुपाकर रखते थे लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अब ना केवल स्टार्स अपने रिश्तों को सबके सामने स्वीकार करते हैं बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट भी करते हैं। अब श्रद्धा कपूर को ही ले लीजिए, जो अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से छुपाकर रखना पसंद करती हैं लेकिन अपने रोमांटिक रिश्ते को लेकर बेहद वोकल हैं। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर बैंकॉक वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "ये कोई कहानी हुई...", Tigmanshu Dhulia ने की Dhurandhar की बुराई
"छोटी सी छुट्टी...", बॉयफ्रेंड Rahul Modi के साथ बैंकॉक में मस्ती करती दिखीं Shraddha Kapoor
बॉयफ्रेंड Rahul Modi के साथ वेकेशन एन्जॉय करती दिखीं Shraddha Kapoor
अदाकारा श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से लगातार अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त थीं, जिस कारण उन्होंने एक छोटी सी वेकेशन ट्रिप प्लान की। वो अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ बैंकॉक गई थीं, जहां उन्होंने ना केवल आराम किया बल्कि खूब सारा रोमांटिक वक्त भी बिताया। श्रद्धा कपूर ने इस वेकेशन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ फोटोज साझा कीं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वो ना केवल बैंकॉक का स्वादिष्ट खाना खाती दिखाई दे रही हैं बल्कि वो राहुल के साथ सुकून भरे पल भी शेयर कर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Shaque Trust No One: Parineeti Chopra ने रखा OTT पर कदम, 24 सितम्बर से शुरू होगा शक का नंगा खेल
"छोटी सी छुट्टी...", बॉयफ्रेंड Rahul Modi के साथ बैंकॉक में मस्ती करती दिखीं Shraddha Kapoor
क्या Rahul Modi के साथ शादी करने वाली हैं Shraddha Kapoor?
पिछले कुछ समय में श्रद्धा कपूर ने जिस तरह से राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को लोगों के सामने पेश किया है, उससे ऐसा लग रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले श्रद्धा कपूर ने कभी भी अपने रोमांटिक रिश्ते को सोशल मीडिया पर खुलकर स्वीकार नहीं किया है। श्रद्धा और राहुल ने अब तक तो शादी के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन लोगों का मानना है कि श्रद्धा इस रिश्ते को अलगे स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं और जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिल सकती है।
