बॉलीवुड

Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरे 3 के सामने फुस्स हुई 'द वैक्सीन वॉर', जानें फिल्म ने किया कितने करोड़ का कलेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 6, 2023, 10:56 AM IST

Fukrey 3 Box Office Collection: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे 3 को सिनेमाघरों में धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कॉमेडी की भरपूर डोज है। बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 को शाहरुख खान की जवान से कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Fukrey 3 Box Office Collection (Credit pic: instagram)

Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरे 3 (Fukrey 3) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में वरुण शर्मा (Varun Sharma), पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में हनी और चूचा की कॉमेडी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फुकरे 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हुई थी। दमदार कहानी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 5 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर 3. 25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 66.15 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द 70 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी।

फुकरे 3 ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

फुकरे 3 को शाहरुख खान की जवान से कड़ी टक्कर मिल रही है। किंग खान की जवान शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर ने 5 अक्टूबर को महज 47 लाख की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 8 करोड़ का बिजनेस किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी द वैक्सीन वॉर की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस तरह की फिल्म बनाने के लिए मैं धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने कोरोना काल में वैज्ञानिकों के महत्व को दिखाया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article