Stree 3 से पहले छोटी स्त्री मचाएगी आतंक, श्रद्धा कपूर ने किया बड़ा ऐलान

Shraddha Kapoor Announcement: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के ट्रेलर लॉन्च पर श्रद्धा कपूर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि स्त्री 3 से पहले, सिनेमाघरों में छोटी स्त्री नाम की एक एनीमेशन फिल्म रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने बताया कि यह बच्चों और परिवारों के लिए होगी और स्त्री 3 की शुरुआत करेगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Shraddha Kapoor Announcement: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा को लेकर सभी लोग एक्साइटेड हैं। फिल्म का सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है। लोगों का ये मानना है कि स्त्री की तरह ही थामा भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। बीते दिन फिल्म थामा का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था, जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन, डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार और श्रद्धा कपूर शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है लिस्ट पर..

chooti stree

Pic Credit- Zoom

श्रद्धा कपूर ने किया बड़ा ऐलान

आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के ट्रेलर लॉन्च पर श्रद्धा कपूर ने चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कहा, ये मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा है। जब दिनेश ने मुझे इसके बारे में बताया, तो मैंने कहा, आपका नाम सचमुच दिनेश विजन (Vision) होना चाहिए। दोस्तों, मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स अब छोटी स्त्री नाम की एक एनिमेटेड फिल्म ला रहा है, जो सिनमाघरों में रिलीज होगी। बच्चों, परिवारों, यानी सबके लिए यह धमाल फिल्म होगी। भारत के लिए यह बहुत रोमांचक समय है। इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना शानदार लगता है।'

End of Feed