एक बार फिर शादी तक नहीं पहुंच पाया Shraddha Kapoor का प्यार! क्या Rahul Mody संग हुआ एक्ट्रेस का ब्रेकअप?

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 5, 2024, 01:00 PM IST

Shraddha Kapoor and Rahul Mody Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का राहुल मोदी संग रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में रहा है। इस बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड के इस कपल का ब्रेकअप हो गया है। आइए इन रिपोर्ट्स की वजह जानने की कोशिश करते हैं।

Shraddha Kapoor and Rahul Mody Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है। यह खबरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्त्री 2 (Stree 2) एक्ट्रेस ने राहुल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। सिर्फ राहुल ही नहीं, उन्होंने राहुल की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके पेट डॉग के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। इस बीच, राहुल ने अभी तक एक्ट्रेस को अनफॉलो नहीं किया है।

End of Feed