बॉलीवुड

Abhishek Bachchan संग तलाक की खबरों के बीच आराध्या संग दिखी ऐश्वर्या की झलक, लोग बोले- 'मुस्कान के पीछे छिपा गम..'

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan: बच्चन परिवार में अनबन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी में भी दरार आने की रिपोर्ट्स ने लोगों को मायूस कर दिया है। इस बीच अब ऐश्वर्या एक बार फिर आराध्या संग नजर आई हैं।

Image

Aishwarya Rai spotted with Daughter Aaradhya Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी एंट्री से सुर्खियां बटोर ली थीं। जहां वह अपनी बेटी आराध्या के साथ रेड कार्पेट इवेंट में पहुंचीं थीं। वहीं ऐश्वर्या पूरे बच्चन परिवार से अलग ही दिख रही थीं। फिर चाहे उनकी सास जया बच्चन हों, ससुर अमिताभ बच्चन या फिर पति अभिषेक बच्चन। अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने फैंस को भी निराश कर दिया है। इस शादी के तुरंत बाद, एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ कुछ समय बिताने के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। जैसे ही मां-बेटी भारत वापस लौटीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया और फोटोज क्लिक करवाने लगे। अब एक्ट्रेस की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वह मुंबई में एयरपोर्ट लाउंज स्टाफ के साथ पोज देती हुई देखी जा सकती हैं।

इन फैंस ने ऐश्वर्या के साथ अपनी फोटो को भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फोटो को क्लिक किया है। इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ ही बेटी आराध्या और फैंस नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस की मुस्कान देख फैंस ने राहत भरी सांस ली है। ऐश और उनकी बेटी को भी ऑल-ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है।

इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस मुस्कान के पीछे कितना गम छिपा है इस बारे में कोई नहीं जानता है।' सोशल मीडिया पर ये तस्वीर अब काफी वायरल होने लगी हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article