Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Stant up: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते दिनों पोर्नोग्राफी केस के चक्कर में काफी सुर्खियों में रहे थे। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब राज कुंद्रा का एक स्टैंडअप कॉमेडी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राज कुंद्रा अपने आप को 'शिल्पा का पति' और 'मास्क मैन' कहकर बुला रहे हैं। पोर्नोग्राफी केस के बाद से ही राज कुंद्रा जब भी पब्लिक में नजर आते हैं तो उनके चेहरे पर एक मास्क नजर आता है। हाल ही में गणपति पूजा के दौरान भी उन्होंने मास्क डाला हुआ था।
इस बीच अब राजकुंद्रा ने पहली बार खुद पर लगे आरोपों पर मजाकिया अंदाज में चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। उनके स्टैंडअप कॉमेडी का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
'मेरा काम कपड़े उतारना नहीं है'
अपने स्टैंडअप कॉमेडी को शुरू करते हुए राज कुंद्रा कहते हैं, मैं 10 मिनट तक सैक्सुअली बातें करने वाला हूं जिसे समस्या हो कृपया बाहर जा सकता है।' जिसके बाद कोई व्यक्ति अपनी सीट ने नहीं उठता, राज इसपर एक हंसी भरा तंज कसते हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वहीं राज कहते हैं, 'मैंने लंडन में कपड़ों का बिजनेस शुरू किया था, इसका यही मतलब है कि मेरा काम शुरू से ही कपड़े पहनाना था उतारना नहीं।'
