Salman Khan- Arijit Singh becomes Friends: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करने वाले हैं। ऐसे में हर कोई फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। जैसे की सभी को पता है की सलमान और सिंगर अरिजीत सिंह के बीच बीते 9 सालों से दुश्मनी चलते आ रही थी। दोनों एक दूसरे को देखकर मुंह तक फेर लेते थे, लेकिन लगता है इस अब दोनों के बीच सलाह हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए इस मामले से जुडी एक बड़ी अपडेट।
कल बीती रात सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया है। ये देख पेप्स के साथ-सह सभी फैंस भी चौंक गए। कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं की दोनों के बीच अब लड़ाई खत्म हो गई है और इसकी वजह टाइगर 3 (Tiger 3) को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) टाइगर 3 के एक रोमांटिक गाने के लिए अरिजीत सिंह की आवाज चाहतें हैं। सिंगर ने अपनी आवाज से लाखों करोड़ों लोगों को अपने साथ बांधे हुआ है।
दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक अवार्ड फंक्शन के दौरान सलमान ने सिंगर से पूछा क्या आप सो रहे थे? जिसके जवाब में अरिजीत ने कहा की आप लोगों ने मुझे सुला दिया। तो फिर क्या ये ही बात सलमान को बुरी लग गए और एन मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म सुल्तान से अरिजीत का गाना जग घूमिया हटा दिया।
