Shilpa Shetty Shouting at Lady: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने दो दिन पहले क्रोएशिया में अपना शानदार 50वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंची थी और बेहद आलीशान तरीके से जन्मदिन का जश्न मनाया। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गई थी। अब शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) और राज कुन्द्रा( Raj Kundra) बेवजह एक लड़की पर चिल्लाने लगे और जिससे माहौल बिगड़ गया और सभी लोग जुट गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) की वीडियो शेयर की है। जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ किसी कैफे के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो पर नजर डाले तो भीड़ दिखाई दे रही है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- "यह घटना आज (9.06.2025) क्रोएशिया के हवार द्वीप में हुई। एक विदेशी महिला अपना खाना खा रही थी और वे (शिल्पा शेट्टी और उनकी टीम) ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। विदेशी लड़की ने उनसे आवाज कम करने को कहा, लेकिन राज कुंद्रा ( Raj Kundra) ने जवाब दिया, "आप नहीं जानते कि हम कौन हैं।" मैं उस लाइन को वीडियो में रिकॉर्ड नहीं कर सका, क्योंकि यह बहुत अचानक हुई थी। आप स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार खड़ा है और शिल्पा शेट्टी और उनकी टीम कह रही है, "हमसे बात मत करो, हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को इस तरह से नहीं करना चाहिए। वहीं एक यूजर का कहना है कि इंडियन लोग बहुत तेज बात करते हैं और जोर-जोर से बोलते हैं जिससे सारा माहौल खराब हो जाता है।
