Pornography Case: राज कुंद्रा के घर ED की रेड पर शिल्पा के वकील ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'एक्ट्रेस का इस मामले से...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2024, 07:08 PM IST

Shilpa Shetty Kundra lawyer on Raid: पोर्नोग्राफी मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने आज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर छापा मारा था। जिसके बाद से शिल्पा शेट्टी का नाम भी खबरों से जुड़ने लगा। अब इसको लेकर शिल्पा शेट्टी के वकील ने रिएक्शन दिया है।

Shilpa Shetty Kundra lawyer on Raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के घर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। जिसके बाद से एक्ट्रेस फिर सुर्खियों में आ गई हैं। शिल्पा शेट्टी को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आने लगीं। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी के वकील ने मीडिया में चल रही खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। जिसमें वो शिल्पा शेट्टी का बचाव करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के वकील ने क्या बयान दिया है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी के वकील ने कही ये बात

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़ा पोर्नोग्राफी मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आज यानी 28 नवंबर को सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले को लेकर राज कुंद्रा के घर पर छापा मारा। इसके बाद से शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस केस से जोड़ा जाने लगा। अब इसको लेकर शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल रिएक्शन सामने आया है। प्रशांत पाटिल ने कहा कि 'मामला इस मामले से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को न जोड़ा जाए। ये राज कुंद्रा से जुड़ा है वो मामले में सहयोग कर रहे हैं'। साथ ही साथ वकील ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि 'मीडिया से रिक्वेस्ट है वो इस मामले में न ही शिल्पा शेट्टी का नाम और न ही उनकी फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करें'।

End of Feed