बॉलीवुड

शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी से झूम उठा पूरा बॉलीवुड, रणवीर सिंह-विक्की कौशल ने कपल को दी बधाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 22, 2026, 02:23 PM IST

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सोफी शाइन (Sophie Shine) ने दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद शिखर धवन और सोफी शाइन को लोग बधाई देते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरों पर कमेंट किया है।

Image

Image Source: Shikhar Dhawan Instagram

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद सोफी शाइन (Sophie Shine) से शादी कर ली है। शिखर धवन और सोफी शाइन ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई कपल को बधाई देता नजर आया। अब इन सब के बीच शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरों पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जातने हैं किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने शिखर धवन और सोफी शाइन को शादी की बधाई दी है।

इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई

शिखर धवन और सोफी शाइन ने कल यानी 21 फरवरी को शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको हैरान कर दिया। शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड स्टार्स ने भी कपल को बधाई दी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) समेत कई सितारे कपल की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई देते नजर आए। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी बधाई दी।

यहां देखें शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरें

गुपचुप तरीके से हुई शादी

शिखर धवन और सोफी की शादी काफी प्राइवेट और फैमिली ओरिएंटेड थी। दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों बहुत खुश और प्यारे लग रहे थे। शिखर और सोफी ने दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए एक जैसे क्रीम रंग के ड्रेस पहन रखी थी। शिखर और सोफी ने साथ में सात फेरे लिए और बहुत खुशी से शादी के रस्में पूरी कीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article