Ranveer Singh Latest Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में सलमान के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले सलीम खान की हालत नाजुक बताई गई थी। हालांकि बाद में डॉक्टर्स ने बताया कि सलीम खान अच्छा कर रहे है। बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारे सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंच रहे है। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए है।
रणवीर सिंह पहुंचे अस्पताल
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर से बॉलीवुड और फैंस में चिंता है। 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ है और हाई ब्लड प्रेशर के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर सिर्फ सावधानी के तौर पर लगाया गया था। एक छोटी प्रक्रिया की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उम्र के कारण रिकवरी धीमी है, लेकिन वे अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा, अरपिता, आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री ने उनसे मुलाकात की। सलमान की बहन अरपिता भी पहुंचीं। दोस्तों में रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, जावेद अख्तर और आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अस्पताल आए। रणवीर सिंह तो कुछ देर पहले ही सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
सलीम खान की फिल्में
बताते चलें कि परिवार ने अस्पताल से अपील की है कि सलीम खान की सेहत की जानकारी न दी जाए। वे चाहते हैं कि स्वास्थ्य संबंधी बातें निजी रहें और कोई अपडेट चाहिए तो खुद परिवार देगा। सलीम खान 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर' जैसी क्लासिक फिल्मों के लेखक हैं। फैंस और इंडस्ट्री उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रही है।
