Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी की शादी पर Shatrughan Sinha ने दिया रिएक्शन, बोले- मेरी एक ही बेटी है...

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा सुर्खिया में है। कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। अब एक्ट्रेस की शादी पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि मेरी एक ही बेटी है।

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। कपल पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल इस महीने की 23 तारीक को शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपल की शादी में करीब दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। शादी को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। शादी की खबरों पर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है।

शादी पर अभी तक कपल या एक्ट्रेस के परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी को बतौर एक्टर बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश है। वो अपनी बेटी के ग्रोथ से काफी खुश है। एक्टर ने कहा कि सोनाक्षी ने साबित कर दिया है कि वो शानदार अभिनेत्री हैं। वो मेरे दिल के सबसे करीब हैं।

End of Feed