बॉलीवुड

Kangana Ranaut के साथ हुए थप्पड़कांड पर बोले करण जौहर, कहा- 'किसी भी प्रकार की हिंसी सही नहीं..'

Karan Johar on Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़कांड के बाद अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी रिएक्ट किया है। इस मुद्दे पर करण से सवाल पूछे जाने के बाद ही उन्होंने इसपर बात की है। सोशल मीडिया पर ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Image

Karan Johar on Kangana Ranaut Being Slapped

Karan Johar on Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सासंद बन गई हैं। हालांकि सासंद बनने के बाद एक्ट्रेस का नाम एक और विवाद से जुड़ गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला CISF कान्सटेबल ने एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा चर्चा में आ गया। कंगना रनौत के पक्ष में कई स्टार्स बयान दे चुके हैं। इस बीच अब कंगना के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले व्यक्ति ने भी उनका साथ दे दिया है। यहां बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की बात हो रही है।

कंगना के साथ हुई घटना को लेकर जब फिल्ममेकर से जब पूछा तो उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है। एक्ट्रेस के साथ हुए थप्पड़कांड के बाद अब फिल्ममेकर करण जौहर का भी रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

कंगना के साथ हुए थप्पड़कांड पर बोले करण

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म Kill के एक ईवेंट में फिल्ममेकर पूरी स्टारकास्ट के साथ नजर आए हैं। इस बीच जब करण जौहर से कंगना के साथ हुई घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने रिएक्ट किया, 'मैं किसी भी प्रकार की हिंसा को सपोर्ट नहीं करता हूं, फिर चाहे वो मौखिक हिंसा हो या शारिरिक हिंसा।'

इससे पहले कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बॉलीवुड स्टार्स के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि तब से अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स भी कंगना रनौत के पक्ष में बयान दे चुके हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article