बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी की शादी में उनकी मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी में उनके बड़े भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। लव की वजह से परिवार में मनमुटाव चल रहा है। अब इस मनमुटाव पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना रिएक्शन दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लव-सोनाक्षी के विवाद पर तोड़ी चुप्पी
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'बहुत बड़े बड़े क्राइसेस देखें है हमने, और ये तो कुछ भी नहीं है। परिवार में चल रही कलह पर उन्होंने बोले कोई परेशानी की बात नहीं है। हम सामान्य परिवार की तरह है। आप मुझसे बेहतर जानते हैं कि हमें क्यों टारगेट किया जा रहा है। हमने तो किसी से कुछ कहा नहीं है। पहली बार तो कोई अंतर धार्मिक विवाह कर नहीं रहा है। मैं सबको साफ-साफ कह देना चाहता हूं कि मैं ये बर्दाशत नहीं करूंगा कि मेरे परिवार को अटैक किया जाए'।
लव और सोनाक्षी के मुद्दे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'परिवार के मुद्दे परिवार में ही रहना चाहिए। मैं कहता हूं कि कौन से परिवार में मैं मनमुटावे नहीं होते हैं। हम कई बार कुछ चीजों में एक-दूसरे से सहमत नहीं होते हैं लेकिन आखिर में हम सब परिवार है और हमें कोई तोड़ नहीं सकता है'। बेटी की शादी पर एक्टर ने कहा, उसकी खुशी हमारी खुशी है। मैं जानता हूं कि जहीर उसे हमेशा खुश रखेगा। सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। कपल ने शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन पार्टी रखी।
