बॉलीवुड

बादशाह और करण औजला संग अनंत अंबानी ने किया रैप, साथ में झूमते नजर आए विक्की कौशल से लेकर अनन्या पांडे तक

Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। कपल के संगीत सेरेमनी में रैपर बादशाह (Badshah) और करण औजला (Karan Aujla) ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। दोनों सिंगर्स की जुगलबंदी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Anant Ambani Radhika Merchant (credit Pic: Instagram)

Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। कपल के शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 5 जुलाई को अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। संगीत सेरेमनी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कपल के संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber), बादशाह (Badshah) और करण औजला (Karan Aujla) ने परफॉर्म किया। करण और बादशाह की जुगलबंदी ने लोगों का दिल जीत लिया।

बादशाह और करण ने बैड न्यूज का गाना तौबा-तौबा गाया। तौबा-तौबा गाने पर विक्की कौशल, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर,शहनाज गिल समेत कई सितारे नाचते-गाते नजर आए। इतना ही नहीं बादशाह और करण के साथ अनंत मिलकर रैप भी करते हुए नजर आए।

करण और बादशाह ने बांधा माहौल

इसके अलावा करण और बादशाह ने काला चश्मा गाया। सभी सितारे इन गानों पर जमकर थिरकते नजर आए। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अनंत और राधिका के संगीत में सारा अली खान, अनन्या पांडे और ओरी ने भी डांस परफॉर्मेंस दिया था। तीनों के परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सलमान खान ने अंनत अंबानी के साथ जमकर डांस किया था। भाईजान के स्वैग ने हर किसी का दिल जीत लिया।

अनंत और राधिका के संगीत से पहले मामेरू फंक्शन हुआ था। अंनत की दादी कोकिलाबेन ने गरबा नाइट का आयोजन किया था। गरबा नाइट में भी सेलेब्स शामिल हुए थे। कपल की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जिओ कनवेंशन सेंटर में होगी। कपल शादी के बाद 14 जुलाई को ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी देगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article