बॉलीवुड

Govinda Health Update: गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे Shatrughan Sinha, बोले- एक्सीडेंट था और हादसा...

Govinda Health Update: गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर अब खतरे से बाहर और बिल्कुल ठीक है। एक्टर के करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrunghan Sinha) उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। गोविंदा से मिलने के बाद एक्टर ने बताया कि उनकी तबीयत अब कैसी है।

Image

Govinda- Shatrughan Sinha (credit pic: Instagram)

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्टर अब खतरे से बाहर है। एक्टर अब बिल्कुल ठीक है। एक्टर से मिलने उनके परिवार और करीबी दोस्त अस्पताल पहुंचे रहे हैं। फैंस भी एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर से मिलने उनके दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अस्पताल पहुंचे। शत्रुघ्न ने एक्टर से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि अब एक्टर की तबीयत कैसी है। ये भी पढ़ें- गोली लगने की घटना पर Govinda ने दिया रिएक्शन, बोले-'आप लोगों के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं...'

गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न ने कहा, ये महज इतिखाक है। ये एक एक्सीडेंट है। एक्सीडेंट का ये नहीं होता है क्या हुआ कैसे हुआ। वो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि वो एक- दो दिन में अपने घर पहुंच जाएंगे। हम सब चाहते हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। शत्रुघ्न के अलावा एक्टर से मिलने उनके पुराने दोस्त डेविड धवन भी पहुंचे थे। मुश्किल समय में डेविड ने सालों की दुश्मनी को भूलाकर अपने दोस्त से मिलने पहुंचे। एक समय पर डेविड और गोविंदा ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था।

कैस लगी एक्टर को गोली

दरअसल एक्टर अपने रिवॉल्वर को साफ करके केस में रख रहे थे। एक्टर की लाइसेंस गन का लॉक खुला हुआ था। रिवॉल्वर नीचे गिरी और फायरिंग हो गई। एक्टर के पैर में गोली लग गई। डॉक्टर्स ने एक्टर का इलाज किया। उनके पैर से गोली निकाली और वो अब खतरे से बाहर है। एक्टर के घर पर सिर्फ उनकी बेटी थी। एक्टर की पत्नी सुनीता कोलकाता में थी। एक्टर भी आज उनके मिलने के लिए कोलकाता जाने वाले थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article