Sonakshi बिटिया की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने दुल्हन की तरह सजाया रामायण निवास, सामने आया घर का पहला वीडियो

Shatrughan Sinha House Video: शत्रुघ्न सिन्हा का मुंबई स्थित निवास रामायण को दुल्हन की तरह सजा दिया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अदाकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। इन दोनों की शादी को लेकर हर पल कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि शादी 23 को नहीं है उस दिन वेडिंग रिसेप्शन है। वहीं शादी की तैयारियां शुरू हो गई बीते दिन हल्दी का फंक्शन था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा के घर का वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

sonakramayann

दुल्हन की तरह सजा रामायण निवास

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मुंबई स्थित निवास रामायण को दुल्हन की तरह सजा दिया है। विरल भियानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस क्लिप को देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के घर जाकर शादी रजिस्टर करवाने वाली हैं। बाद में 23 जून को वेडिंग रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ सकते हैं। हालांकि गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

End of Feed