बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput को याद कर निकले सारा अलि खान के आंसू, कहा- 'उनके साथ 'केदारनाथ' के सेट पर..'

Sara Ali Khan Gets Emotional for Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने पहले को स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करके इमोशनल हो जाती हैं। इस बीच अब उन्होंने केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उनके साथ अपने फेवरेट मेमोरी को शेयर किया है।

Image

Sushant Ali Khan gets Emotional for Sushant Singh Rajput

Sara Ali Khan Gets Emotional for Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर अपने पहले को स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करके इमोशनल हो जाती हैं। इस बीच अब उन्होंने केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उनके साथ अपने फेवरेट मेमोरी को शेयर किया है। सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ न सिर्फ उनके लिए बल्कि सभी फैंस के लिए भी कई वजहों से हमेशा खास रहेगी। इस फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय किया था और उनके साथ अभिनेत्री का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है।

4 साल बाद भी वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने केदारनाथ के सेट पर एसएसआर के साथ पुरानी यादों को याद किया और भावुक भी हो गईं।

सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया

मिड-डे से बात करते हुए, सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ यादें शेयर करते हुए कहा कि उनकी बहुत सारी अच्छी यादें हैं। ऐसे ही एक पल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि सेट पर एक समय ऐसा भी था जब निर्देशक अभिषेक कपूर काफी हड़बड़ी में थे। सारा को एक सीन शूट करना था जिसे वह समझ नहीं पा रही थीं कि कैसे परफॉर्म करें। उन्हें याद आया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के पास गईं और उनसे मदद मांगी। उन्होंने उनके लिए यह सीन बनाया और एक्ट्रेस ने उनकी नकल की। उन्होंने आगे कहा, 'मैं जिस तरह से हिंदी बोलती हूं, उसकी लोग अक्सर सराहना करते हैं। जिसका क्रेडिट कुछ हद तक में सुशांत को देती हूं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article