बॉलीवुड

Exclusive: 23 जून को सात फेरे नहीं लेंगे जहीर इकबाल-सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के वेडिंग रिसेप्शन की डेट पर तोड़ी चुप्पी

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा अपडेट दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने वेडिंग रिसेप्शन की डेट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

sonakshi sinha wedding reception

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही जहीर इकबाल संग सात फेरे लेने वाली हैं। बीते दिन हल्दी का फंक्शन था, इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। सोनाक्षी और जहीर की शादी से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाक्षी और जहीर कल यानी 23 जून को शादी करने वाले हैं। इस बीच बॉलीवुड स्टार और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी को लेकर एक से बढ़कर एक खुलासा किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश है। उन्होंने हमारे साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, '

जब मैंने आपसे आखिरी दफा बात की थी तब से काफी कुछ चेंज हो गया है। मैं आपको पूरी बातें तो नहीं बता सका क्योंकि ये हमारा फैमिली मैटर है। पहले मैंने सोचा था कि पहलाज निहलानी को आपसे बात करने को बोल दूंगा। लेकिन बाद में मेरा मन बदल गया और मैं अब आपको खुद से सारी बातें बता रहा हूं। 23 जून को शादी नहीं है ये रिसेप्शन है इसमें मैं औ मेरी पत्नी हिस्सा लेंगे।

विवाद को लेकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। बताया जा रहा है कि फैमिली में ही कई लोग इस शादी से खुश नहीं है। इसपर शत्रुघ्न ने कहा, 'शादी के विषय में मेरी फैमिली के तरफ से कोई बयान नहीं आया है। कुछ मीडिया आउटलेट्स बस ऐसे ही बातें कर रही है। सोनाक्षी और जहीर की शादी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। हर शादी में मसला होता है झगड़े आम है अब हम सब साथ है जो भी कुछ था वो अब सुलझ गया है।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article