Shatrughan On Sonakshi- Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। एक्ट्रेस ने ब्रांदा वाले घर में रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन पार्टी रखी। कपल को शादी के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की वजह से अपने कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है। इन सबके बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कोर्ट मैरिज करने पर रिएक्शन दिया है। एक्टर से पूछा गया कि आपकी बेटी के शादी के दिन आपको कैसा महसूस हो रहा था।
shatrughan on Sonakshi-Zaheer Wedding (credit Pic: Instagram)
एक्टर ने कहा, ये भी कोई पूछने की बात है। हर पिता इस दिन का इंतजार करता है जब उसकी बेटी अपना दूल्हा चुनती है। मेरी बेटी जहीर के साथ बेहद खुश है। उनकी जोड़ी सलामत रहे। शत्रुघ्न ने आगे कहा, आज से 44 साल पहले मैंने सबसे खूबसूरत , सफल और अपनी पसंद की लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब सोनाक्षी ने अपने पसंद के लड़के से शादी की है।
सोनाक्षी ने शेयर की थी शादी की फोटो
सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि 23 जून 2017 को पहली बार हम मिले थे और आज 7 साल बाद एक-दूसरे के हमेशा के लिए हो रहे हैं। जहीर और सोनाक्षी ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन पार्टी रखी। पार्टी में सलमान खान, रेखा, सायरा बानो, अदिति राव हैदरी समेत कई सई सितारे शामिल हुए।
