बॉलीवुड

Exclusive: Neet 2024 Paper Leak पर Jaya Prada ने जाहिर किया दुख, कहा- 'मैं छात्रों को आंसू कैसे पोंछू?'

Jaya Prada on Neet 2024 Paper Leak: नीट 2024 पेपर लीक का मामला बीते काफी समय से सुर्खियों में है। रिजल्ट रिलीज करने के बाद अब इस परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस जया प्रदा ने इसपर काफी दुख जताया है। आइए उनके बयान पर नजर डालते हैं।

Image

Jaya Prada on Neet 2024 Paper Leak

Jaya Parda on Neet 2024 Paper Leak: नीट 2024 पेपर लीक का मामला अब काफी बड़ा बनता जा रहा है। देशभर में इसको लेकर चर्चा हो रही है, क्योंकि यह सिर्फ एक पेपर लीक का ही मामला नहीं है बल्कि इससे लाखों युवाओं के भविष्य पर भी असर पड़ने वाला है। नीट 2024 रिजल्ट रिलीज करने के बाद अब इस परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। जिसको लेकर अब एक्ट्रेस जया प्रदा ने काफी दुख जताया है। एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा ने रिएक्टर करते हुए इसके निंदा की है। एक्ट्रेस ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'परीक्षा रद्द होने से मैं बेहद दुखी हूं। मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं लाखों बच्चों के आंसू कैसे पोंछूं। जो लोग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, भगवान उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगा।'

पेपरलीक पर बोलीं जया प्रदा

जया प्रदा ने कहा कि, 'यह देश के लाखों बच्चों के करियर से खिलवाड़ करने जैसा है। यहां वह नीट पेपर की बात कर रहे हैं, जिससे देश के पूरे हेल्थ सिस्टम पर असर पड़ सकता है। जो लोग पेपर लीक के चलते परीक्षा पास करने के लिए तैयार है, वह भविष्य में किस तरह के डॉक्टर बनेंगे? बच्चे भी अपने परिवार का सपना पूरा करने के लिए रात-दिन एक करके परीक्षा की तैयारी करते हैं, ताकि वो पास होकर अपना और परिवार का सपना पूरा कर सकें।'

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, 'हैरानी की बात यह है कि लोग यह गंदगी देश के हेल्थ सिस्टम में फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे देश का काफी नुकसान हो सकता है। जो लोग भी यह काम कर रहे हैं कि उन्हें सबक जरूर मिलना चाहिए।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article