बॉलीवुड

शरवरी वाघ ने YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- आलिया संग काम करने को एक्साइटेड

शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म मुंज्या को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म में वो अनोखे अंदाज में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि ये सोशल ड्रामा मूवी है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। आलिया और शरवरी वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स मूवी में नजर आने वाली हैं।

Image

Sharvari wagh and alia bhatt (credit Pic: Instagram)

वाईआरएफ (YRF) के स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) लीड रोल प्ले करने वाले हैं। दोनों पहली बार एक्शन सीक्वेंस फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शरवरी और आलिया को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शरवरी इन दिनों अपनी फिल्म 'मुंज्या' के प्रमोशन में बिजी है। ये एक हॉरर फिल्म है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों उन्होंन हॉरर फिल्म चुनी। उन्होंने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी कि लोग सरप्राइज हो जाए।

एक्ट्रेस ने कहा, मैं चाहती हूं कि लोग मुझे जब भी देखें सरप्राइज हो जाए। मैं हमेशा नए-नए कैरेक्टर्स करना चाहती हूं। मैं अपने रोल से फैंस को हमेशा हैरान करना चाहती हूं इसीलिए मैंने मुंज्या को चुना। मुंज्या में वेधा का रोल प्ले कर रही हूं। मेरे कंधों पर काफी जिम्मेदारी है। मेरे लिए ये फिल्म बहुत जरूरी है। ये एक सोशल ड्रामा है। निखिल आडवाणी इस फिल्म के निर्देशक है।

आलिया संग नजर आएंगी शरवरी वाघ

एक्ट्रेस ने अपनी स्पाई यूनिवर्स के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म में आलिया के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। वो मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। इससे ज्यादा मैं क्या कह सकती हूं। ये बहुत ही बड़ी स्पाई कमर्शियल फिल्म है। ये सभी फिल्मों से काफी अलग है। मैं खुद को सौभाग्य शाली मानती हूं कि मुझे ये मौका मिला। एक्ट्रेस अपने वर्कफ्रंट के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस विक्की कौशल के भाई सनी कौशल को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर डिनर डेट पर सनी के साथ नजर आती है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article