बॉलीवुड इंडस्ट्री चकाचौंध से भरी हुई है। हर किसी को नाम और शोहरत दिखता है। लेकिन इसके पीछे सेलेब्स की कड़ी मेहनत है। सेलेब्स अपने शॉर्ट को परफेक्ट देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ ऐसे निर्देशक भी हैं जिन्हें उनके यूनिक स्टाइल के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली और एस .एस राजामौली का नाम शामिल है। ये फिल्म मेकर तब तक शॉर्ट को ओके नहीं कहते हैं जब तक उन्हें परफेक्ट शॉर्ट नहीं मिलता है।
कैटरीना कैफ ने शीला की जवानी की शूटिंग के दौरान पानी तक छोड़ दिया था। एक्टर्स परफेक्ट शॉर्ट देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की शूटिंग के दौरान मीठा खाना छोड़ दिया था। एक्टर के गजब के ट्रांसफॉर्मेंशन ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
जूनियर एनटीआर ने आरआरआर के प्रमोशन के दौरान बताया था कि एस राजामौली को हर एक शॉर्ट परफेक्ट चाहिए था। एक सीन को कई-कई बार शूट करते थे।
दीपिका पादुकोण ने बाजीराव मस्तानी के लिए 100 किलो लहंगा पहना था। इस गाने की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की थी। गाने का बीटीएस वीडियो काफी वायरल हुआ था।
अदिति खुद को एक्टर डायरेक्टर कहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि डायरेक्टर जैसे कहते हैं मैं वैसा करती हूं।
ऋचा चड्ढा ने बताया था कि हीरामंडी की शूटिंग के दौरान उन्हें एक सीन के लिए 100 टेक दिए थे।
प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के तीन बाद ही एक्ट्रेस इसे छोड़ना चाहती थी। उन्हें संजय लीला भंसाली का शूटिंग स्टाइल समझ नहीं आ रहा था।