6 घंटे तक चली Sharat Saxena की स्पाइन सर्जरी, अस्पताल से फोटोज पोस्ट कर दिया अपना हेल्थ अपडेट

Sharat Saxena Gives His Health Update: मशहूर बॉलीवुड एक्टर शरत सक्सेना की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला। वहीं अब उन्होंने पोस्ट साझा कर हेल्थ अपडेट दिया है।

Sharat Saxena Gives His Health Update: मशहूर बॉलीवुड एक्टर शरत सक्सेना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शरत सक्सेना ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में बखूबी काम किया है। लेकिन बीते कुछ वक्त से शरत सक्सेना स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं। शरत सक्सेना को रीढ़ की हड्डी में परेशानी थी, जिसकी वजह से एक्टर ने खड़े-खड़े एमआरआई स्कैन भी कराया। वहीं बीते दिन शरत सक्सेना की सर्जरी हुई, जो कि करीब 6 घंटे तक चली। हालांकि अब उनकी तबीयत कैसी है, इससे जुड़ा अपडेट खुद शरत सक्सेना (Sharat Saxena) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दिया है। शरत सक्सेना ने अस्पताल में रहते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'आवारापन' के मेकर्स ने Muzammil Ibrahim को दिया था बड़ा ऑफर, 3 फिल्मों का साइन हुआ था कॉन्ट्रैक्ट

Sharat Saxena की 6 घंटे तक चली सर्जरी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शरत सक्सेना (Sharat Saxena) की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई। एक फोटो में शरत अस्पताल में बेड पर लेटे नजर आए। वहीं अगली फोटो में वह घर जाते दिखे। इतना ही नहीं, घर पर पहुंचकर शरत सक्सेना ने परिवार के साथ पार्टी भी की। चौथी फोटो में शरत सक्सेना ने बताया कि अब उन्हें सूप पीने की जरूरत नहीं है। पांचवी फोटो में शरत सक्सेना ने कहा कि अब उन्हें चलने के लिए स्टिक भी नहीं चाहिए। एक्टर की ये पोस्ट देख कहा जा सकता है कि उनकी तबीयत पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Haiwaan' X Reviews: अक्षय-सैफ की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस, फैन्स बोले- 'शानदार फिल्म...'

    End of Feed