शनाया कपूर के डेब्यू म्यूजिक वीडियो पर आया रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी का रिएक्शन, शेयर की फोटो

Shanaya Kapoor's Music Video Debut: हाल ही में शनाया कपूर ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और मोरक्को-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक वीडियो 'वाइब' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। शनाया कपूर के कथित बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने भी इस म्यूजिक पर अपना रिएक्शन दिया है।

Shanaya Kapoor's Music Video Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में शनाया कपूर ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और मोरक्को-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना (Moroccan-American rapper French Montana) के म्यूजिक वीडियो 'वाइब' से डेब्यू किया है। शनाया कपूर एक स्टार किड हैं और भाई-भतीजावाद के कारण उन्हें कई बार ट्रोल किया गया है। ट्रोलिंग को पीछे छोड़कर शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का म्यूजिक वीडियो लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब शनाया कपूर के कथित बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने इस म्यूजिक वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया।

Shanaya Kapoor's beau Karan Kothari

शनाया कपूर के म्यूजिक वीडियो 'वाइब' को लोगों से मिले-जुले रिव्यूज मिले। कई लोगों ने इसे खूब पसंद किया तो कईयों को यह गाना इम्प्रेस करने में असफल रहा है। शनाया कपूर के बॉयफ्रेंड करण कोठारी के भी इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद रिएक्ट किया है। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेरिस में शनाया के पोस्टर्स की एक फोटो शेयर की है। ऐसा लग रहा है कि करण कोठारी को शनाया कपूर का यह गाना काफी पसंद आया है।

End of Feed