जयेशभाई जोरदार फेम शालिनी पांडे की एक बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर बीते दिनों काफी चर्चा में रही, जिसे उनकी लीक्ड प्राइवेट वीडियो कहकर प्रचारित किया गया। इस वीडियो में शालिनी पांडे न्यूड पोज देती दिख रही थीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वीडियो उनका असल में था ही नहीं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। असल में कुछ शरारती तत्वों ने शालिनी पांडे का ये वीडियो एआई की मदद से बनाया था और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसके बाद से ही हर कोई शालिनी पांडे से सवाल कर रहा था कि आखिरकार उनका प्राइवेट वीडियो लीक कैसे हो गया। अदाकारा शालिनी पांडे ने आखिरकार फैंस के सभी सवालों का जवाब दे डाला है और बताया है कि ऐसी हरकतों से उनका दिल दुखता है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Day 24: पब्लिक के दिलों पर छायी नीम करोली बाबा की बायोपिक, कमाई पहुंची 40 करोड़ के पार
"ऐसी हरकतें डिस्टर्ब...", Shalini Pandey ने वायरल बोल्ड AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
Shalini Pandey ने वायरल वीडियो की बताई सच्चाई
अदाकारा शालिनी पांडे ने सोमवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात लिखी और दुख जाहिर किया कि कुछ लोगों ने उनके साथ भद्दा मजाक किया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की है। शालिनी पांडे ने लिखा है, "मैं इंटरनेट पर वायरल हो रहे फेक एआई वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं, जिसके बारे में चारों ओर चर्चा हो रही है। ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे बहुत दुख है कि कुछ लोग तकनीकि का ऐसे यूज करते हैं और निजी तौर पर किसी को बदनाम करने की साजिश करते हैं। खास करके महिलाओं के साथ ये लगातार हो रहा है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "तो यश से डर क्यों रहे हो...", Toxic एक्टर की मां ने Allu Arjun के पिता पर साधा निशाना, दिया करारा जवाब
"मैं ऐसे कामों की आलोचना करती हूं और हम सभी को ऐसी चीजों को नॉर्मल नहीं बनाना चाहिए। अगर किसी को भी ऐसी कोई वीडियो मिले तो उसे शेयर या डाउनलोड ना करें। ऐसी वीडियो पोस्ट करने वालों की तुरंत शिकायत करें। मैं उम्मीद करती हूं कि हम सभी अपने दिमाग का यूज करेंगे और ऐसे भद्दे कदमों का समर्थन नहीं करेंगे।"
ये पहला मौका नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को यूं बदनाम करने की साजिश की गई है। इससे पहले भी कई दफा हीरोइन्स को लोगों ने इस तरह से टारगेट किया है और उनकी फेक वीडियोज वायरल की हैं।
