Shaktimaan: इस हसीना को ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखेंगे Ranveer Singh, नाम जानकार होगी खुशी

This Actress in Ranveer Singh's Shaktimaan: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'शक्तिमान' (Shaktimaan) में अब मेकर्स ने एक बेहतरीन एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया है। इस एक्ट्रेस को आखिरी बार 'बेबी जॉन' में देखा गया है।

This Actress in Ranveer Singh's Shaktimaan: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'शक्तिमान' (Shaktimaan) की अनाउंसमेंट को हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना भी इस मूवी को लेकर कई तरह की बयानबाजी कर चुके हैं। मुकेश खन्ना ने यहां तक कहा कि उन्हें रणवीर सिंह इस मूवी के लिए परफेक्ट दिखाई नहीं देते है। मुकेश खन्ना के बयान के बाद अभी तक निर्माताओं ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई है उनके मुताबिक रणवीर सिंह की 'शक्तिमान' के लिए मेकर्स ने एक बेहतरीन एक्ट्रेस का नाम फाइनल किया है।

This Actress in Ranveer Singh's Shaktimaan

'शक्तिमान' में हुई इस हसीना की एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की 'शक्तिमान' के लिए 'बेबी जॉन' एक्ट्रेस वामीका गब्बी (Wamiqa Gabbi) को फाइनल किया जा रहा है। बड़े परदे पर रणवीर सिंह और वामिका गब्बी की फ्रेश जोड़ी यकीनन लोगों को बेहद पसंद आने वाली हैं। मेकर्स की ओर से अभी तक 'शक्तिमान' में हुई वामिका की एंट्री पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस सुपर हीरो बेस्ड मूवी का निर्देशन मिन्नल मुरली करते नजर आएगे।

End of Feed