Shahrukh Khan Spotted Alibaugh: शाहरुख फैमिली के साथ पहुंचे अलीबाग, बेटे अबराम संग उठाया मोटरबाइक का लुत्फ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 12:31 PM IST

Shahrukh Khan Spotted Alibaugh With Family: शाहरुख खान अपने काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ अलीबाग पहुंचे थे। एक्टर को करण जौहर ने अपने बच्चों के साथ ज्वाइन किया था। शाहरुख अपने बेटे अबराम और पत्नी गौरी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए।

Shahrukh Khan Spotted Alibaugh With Family: फेस्टिवल सीजन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने काम से ब्रेक लेकर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए। एक्टर पत्नी गौरी (Gauri Khan) और बेटे अबराम (Abram) के साथ अलीबाग पहुंचे। तीनों बीच किनारे मस्ती करते हुए नजर आए। शाहरुख खान के साथ करण जौहर (Karan Johar) भी अपने दोनों बच्चों रुही और यश के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

फोटो में शाहरुख कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को कूल कैप के साथ पेयरअप किया है। गौरी खान भी प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। गौरी ने अपने लुक को स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। फैमिली आउटिंग की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed