बॉलीवुड

सेल्फी ले रहे फैन को Nana Patekar ने जड़ा जोरदार थप्पड़, VIDEO वायरल होने के बाद फैंस ने लगाई लताड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2023, 01:33 PM IST

Nana Patekar Slapped fan: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में एक फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जिसके जवाब में नाना पाटेकर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Image

Nana Patekar Slapped Fan

Nana Patekar Slapped fan: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में एक फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जिसके जवाब में नाना पाटेकर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। एक्टर का ये वीडियो पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से ही एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रह है। कई लोगों का मानना है कि किसी को अपने रुतबे का इतना घमंड नहीं होना चाहिए कि किसी फैन पर ही हाथ उठा ले।

इस वायरल वीडियो में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं, इस दौरान फैंस की भारी भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है। इसी भीड़ में से एक सख्श सेल्फी लेने के लिए अपना फोन लेकर एक्टर के करीब आ जाता है। जिसके जवाब में वह उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

नाना पाटेकर पर भड़के लोग

नाना पाटेकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ये हैं हमारे देश के स्टार, जिन्हें फैंस के साथ व्यवहार करना भी नहीं आता। पता नहीं लोग इनके पीछे क्यों पागल हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article