बॉलीवुड

Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की क्यूट फोटो, तलाक की खबरों पर लगाया ब्रेक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 10, 2023, 10:01 AM IST

Deepika Padukone - Ranveer Singh: रणवीर और दीपिका के अलग होने की खबर पिछले कुछ दिनों से लगातार सामने आ रही थी। कपल ने साथ में फोटो शेयर सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। रणवीर ने अपने जन्मदिन की तस्वीर शेयर की है। फोटो में रणवीर और दीपिका एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड हुए करते नजर आ रहे हैं।

Image

Deepika Padukone and Ranveer Singh (credit pic: instagram)

Deepika Padukone - Ranveer Singh: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉवर कप्लस में से एक हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि दीपिका और रणवीर के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक- दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं।

इन खबरों की अटकले और तेज हो गई जब दीपिका ने रणवीर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया। कपल ने हाल ही में अपनी क्यूट रोमांटिक फोटो शेयर की है। फोटो में दीपिका और रणवीर एक- दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने दीपिका संग शेयर की फोटो

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका संग फोटो शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। फोटो में कपल क्रूज शिप के बाहर देखता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, आप सभी की शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया। फोटो शेयर करने के कुछ समय बाद रणवीर और दीपिका साथ में नजर आए। दीपिका रणवीर की बर्थड मनाने के लिए अलीबाग गई थी। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा, दोनों के बीच सब ठीक है। दूसरे यूजर ने कहा, दीपिका- रणवीर बेस्ट कपल है।

वहीं, रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में है। दीपिका के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर फाइटर, प्रोजेक्ट के समेत कई बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article