शाहरुख खान ने दिया नए जोड़े आदर-अलेखा को आशीर्वाद, बीवी संग शादी में पहुंचकर किया धमाल

Shahrukh Khan attend Aadar Jain Wedding: आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में शाहरुख खान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। दोनों ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया और तस्वीरें भी खिंचवाई। शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आई हैं , जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Shahrukh Khan attend Aadar Jain Wedding: हाल ही में कपूर खानदान की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन( Aadar Jain) की शादी हुई है। शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुई थी। कपूर खानदान के अलावा इस शादी में बच्चन परिवार समेत कई स्टार्स नजर आए थे। अब शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है जिसमें किंग खान शादी में गए हुए नजर आ रहे हैं। वह नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।

Shahrukh Khan attend Aadar Jain Wedding

सोशल मीडिया पर आदर जैन की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में वह अपनी पत्नी गौरी खान( Gauri Khan) के साथ आदर-अलेखा के साथ तस्वीरें ले रहे हैं। शादी में शाहरुख खान ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। ब्लैक सूट में वह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं गौरी खान व्हाइट डिजाइनर सूट में खिलखिलाती दिखाई दी। दोनों आदर और अलेखा को गले लगाकर आने वाले भविष्य के लिए बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। कपूर और खान परिवार का ये प्यार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि शादी में सुहाना खान ( Suhana Khan) भी आई थी उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था।

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म किंग( King) पर काम कर रहे हैं। सुजॉय घोष की इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान( Suhana Khan) के साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed