Shahrukh Khan Accident: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाए रखते हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में शूट के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके चलते उनको सर्जरी करानी पड़ रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए इस खबर से जुडी हर एक डिटेल्स।
Shahrukh Khan Accident: हाल ही में बॉलीवुड गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का अमेरिका में शूटिंग करते वक्त एक्सीडेंट हो गया है। इसी के चलते एक्टर को सर्जरी भी करानी पड़ी है। इस रिपोर्ट में जानिए इस खबर से जुड़ी सभी डिटेल्स।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म और प्रोजेक्ट को ललेकर काफी व्यस्त हैं। ऐसे में एक शूट के चलते वो अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस जा पहुंचे और उनका एक्सीडेंट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान उनके नाक में चोट लग गई है, जिसके चलते उनकी नाक से खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि एक्टर को चोट के चलते नाक कीसर्जरी करानी पड़ेगी। इस खबर को सुनते ही फैंस एक्टर के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक शाहरुख की टीम से कोई बयान सामने नहीं आया है।
अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अब बिलकुल स्वस्थ है और घर वापिस आ गए हैं। लोगों ने एक्टर के नाक पर बैंडेज लगे हुए देखा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म 'जवान' (Jawan) में नजर आने वाले हैं। जहां बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला टीजर 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ फिल्म 7 सितंबर 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्टर आखरी बार फिल्म पठान में नजर आए थे, जिसने कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
