बॉलीवुड

Kartik Aaryan Upcoming Movie : 'चंदू चैंपियन' बनेगे कार्तिक आर्यन, अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 05:00 PM IST

Kartik Aaryan Upcoming Movie : कार्तिक आर्यन जल्द ही साजिद नाडियावाला और कबीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्म 'चंदू चैंपियन' में नज़र आने वाले हैं।फ़िल्म को अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

Image

Kartik Aaryan Upcoming Movie

Kartik Aaryan Upcoming Movie : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik aaryan) और डायरेक्टर साजिद नाडियावाला( sajid nadiadwala) जल्द ही एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के नाम की घोषणा की है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी जिसमें कार्तिक आर्यन खिलाड़ी बने नजर आएँगे। इस फिल्म को साजिद नाडियावाला और कबीर सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं। फ़िल्म को अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

ये होगा फिल्म का नाम

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फ़िल्म का नाम 'चंदू चैंपियन' रखा गया है। आपको बता दें कि फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए मेकर्स ने बताया कि वह फ़िल्म का नाम कुछ हटके नाम रखना चाहते थे जो अच्छा भी लगे और लोग इसके बारे में चर्चा भी करें। जानकारी के लिए बता दें कि फ़िल्म की शूटिंग अगले छह महीनो में पूरी कर ली जाएगी और फ़िल्म को अगले साल तक रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म में शानदार वीफएक्स भी रखे जाएँगे। कार्तिक के फैंस अभी से कयास लगा रहे हैं कि फ़िल्म सूपरहिट साबित होगी।

आपको बता दें कि 'चंदू चैंपियन' से पहले साजिद और कबीर 83 मूवी साथ में बना चुके हैं। यह भी एक स्पोर्ट्स मूवी थी जो बॉक्स ऑफ़िस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब डायरेक्टर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article